Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Nougai triple Murder Case: रेत ठेका विवाद में बीजेपी नेता लल्ला सिंह की हत्या के मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

Nougai triple Murder Case: रेत ठेका विवाद में बीजेपी नेता लल्ला सिंह की हत्या के मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

Avatar photo
By fourthline.in
June 24, 2026 1 Min Read
0

Nougai triple Murder Case: बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बीजेपी नेता समेत 3 लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों भी वारदात वाली रात घटनास्थल पर मौजूद थे। इस केस में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Nougai triple Murder Case : पुलिस ने मामले में जिन 3 आरोपियों को को गिरफ्तार किया है, उनमें मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी और अनिल तिवारी शामिल हैं। मनीष और जितेंद्र पहले पकड़े गए मुख्य आरोपियों के परिवार के हैं। वहीं, अनिल तिवारी भी करीबी रिश्तेदार है।

Nougai triple Murder Case : घटना के दौरान तीनों के मोबाइल का लोकेशन घटनास्थल पर मिला है। इसी आधार पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। कोरिया एसपी रवि कुर्रे ने बताया कि, यह तीनों आरोपी घटना में शामिल थे। घटना में शामिल दो संदिग्ध सुशील त्रिपाठी और अंजनी त्रिपाठी अभी भी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Nougai triple Murder Case : 16 जून की रात नौगईं गांव में आरोपियों ने रेत तस्करी विवाद में फॉर्च्यूनर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। कार में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे। हादसे में भाजपा नेता लल्ला सिंह और नागेंद्र सिंह की जलने से मौत हो गई। इस मामले के मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 4 आरोपियों ने मनेंद्रगढ़ थाने में सरेंडर कर दिया था। वहीं, 5 अन्य आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है।

Tags:

#NougaiTripleMurderCase #TripleMurderCase #LallaSinghMurder #BJPLeader #SandContractDispute #MurderCase #AccusedArrested #PoliceAction #CrimeNews #ChhattisgarhCrime
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG Crime: पिस्टल की नोक पर कारोबारी का अपहरण करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की मांगी थी फिरौती

Next

CG News: छत्तीसगढ़ में एक और औद्योगिक हादसा  रायगढ़ इस्पात प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme