गरियाबंद। गरियाबंद जिले में अनाथ युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुनर्वास केन्द्र में तबीयत बिगड़ने पर जांच के दौरान उसके गर्भवती होने का पता चलने पर पूछताछ की गई तो उसके साथ दुष्कर्म होने का पता चला। आरोपी को गिरफ्तार  कर लिया गया है। 

पुलिस  के अनुसार रायपुर के एक अनाथालय में 18 वर्ष तक रहने के बाद युवती भाठागांव बस स्टैंड के रेस्टोरेंट में काम करने  लगी थी। इसी बीच जीवन बस सर्विस में कंडक्टर नंदू तिवारी (22 वर्ष) से उसकी जान पहचान हुई। नंदू ने युवती को दूसरा काम दिलाने बस से देवभोग ले आया। युवती देवभोग के एक रेस्टोरेंट में काम पर लग गई।। इसी दौरान नंदू ने युवती को शादी का प्रलोभन दिया, फिर अक्टूबर 14-15 की रात देवभोग बस स्टैंड से लगे एक सूने मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

प्रशासन ने भिक्षा प्रवृति में लगे लोगों के पुनर्वास के लिए अभियान शुरू किया है।  भाठापारा बस स्टैंड में काम करती दिखी पीड़िता को भी संगी मितान भिक्षक केंद्र लाया गया। गर्भ ठहरने से अनजान पीड़िता के पेट में हमेशा दर्द रहता था। केंद्र ने पीड़िता की जांच कराई, तो उसके गर्भवती  होने का पता चला। पीड़िता से पूछताछ की गई तो उसके  साथ हुए दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिली। केंद्र के केयरटेकर ने अफसरों के मार्गदर्शन लेकर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Previous articleभगवान राम के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के यात्रियों को लेकर पहली आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या रवाना
Next articleनिजी स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करें: बृजमोहन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here