Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चर्चा से पहले 23 जनवरी को केन्द्रीय विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता
Uncategorized

प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चर्चा से पहले 23 जनवरी को केन्द्रीय विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता

Avatar photo
By fourthline.in
January 20, 2023 1 Min Read
0

बिलासपुर,(fourthline) । प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के पूर्व 23 जनवरी को केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर मे पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ संवाद कार्यक्रम के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना है।
इस कार्यक्रम के लिए केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर को पुनः नोडल केन्द्र बनाया गया है। विद्यालय के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी धीरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम की पूरे बिलासपुर जिले में जोर – शोर से तैयारियां चल रही हैं।

इसी कड़ी में इस संवाद के पूर्व केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर में 23 जनवरी को “चित्रकला स्पर्धा” होगी। इस प्रतियोगिता में 10 सीबीएसई स्कूल, 8 स्टेट स्कूल, केंद्रीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के 100 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे l प्रथम स्थान पाने वाले पाँच विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट एवं अन्य सभी 95 प्रतिभागीयों को डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे l

परीक्षा पे चर्चा के इस वार्षिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एक जीवंत कार्यक्रम में अपनी अनूठी व आकर्षक शैली में परीक्षा के तनाव और संबंधित क्षेत्रों से संबंधित छात्रों द्वारा पूछे गए गए सवालों के जवाब देते हैं। नोडल अधिकारी धीरेन्द्र झा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन जिले के सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Tags:

केन्द्रीय विद्यालय संगठनछत्तीसगढ़प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ियों का रायपुर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, कल वनडे मैच

Next

संत विनोबा भावे संस्थान मंगला में कोदो-कुटकी के पराठे, सावा-कंगनी के बड़े और ज्वार-बाजरा का चीला

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme