Pensioners Federation : रायपुर । भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की छत्तीसगढ़ इकाई सहित अन्य पांच पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों को आगामी 15 अक्टूबर को पेंशन संचालनालय इंद्रावती भवन ,नवा रायपुर में आमंत्रित किया गया है। पेंशन संचालकके साथ होने वाली बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा होगी।
संचालनालय ने भेजा पत्र
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव को भी संचालनालय पत्र प्राप्त हुआ है। प्रदेश संगठन मंत्री टी पी सिंह ने बताया कि पेंशन संचालनालय से जारी पत्र में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के अलावा अन्य पेंशनर संघों के प्रांताध्यक्ष यशवंत देवान, चेतन भारती, डॉ डी पी मनहर, रामकुमार थवाईत, पी आर यादव तथा जयनारायण श्रीवास्तव को इस बैठक में एजेंडा के साथ आमंत्रित किया गया है ।
महासंघ ने रखी थी 11 सूत्रीय मांग
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल और मुख्यसचिव विकासशील के बीच हुई पेंशनर्स हितैषी 11 सूत्रीय मांगों पर विगत 10 जुलाई को एक घंटे की लंबी चर्चा की थी । सेवा निवृत्ति के दिन पीपीओ जारी करना, शिक्षा विभाग में पदोन्नत सैकड़ो प्राचार्यों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण , शिविर लगाने, 80 वर्ष पूरी कर चुके वरिष्ठ नागरिकों को राज्य में निःशुल्क बस यात्रा,ज्ञसंयुक्त संचालक पेंशन,जिला पेंशन कार्यालय की स्थापना, पेंशन कल्याण निधि आदेश में संशोधन, केशलेश चिकित्सा, पेंशनर्स कल्याण मंडल का गठन के अलावा अन्य मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया गया था।
मुख्य सचिव के साथ 11 सूत्रीय बिंदु पर विस्तार से चर्चा के दौरान उन्होंने राज्य में पेंशनर्स के मुद्दों पर निराकरण करने दिशा में पेंशन संचालक के साथ राज्य के प्रमुख पेंशनर्स संगठनों के साथ विस्तृत बैठक कराने की मांग पर भी त्वरित कार्यवाही करने का वादा किया था।

