Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Power Bill half scheme : बिजली बिल हाफ योजना में कटौती पर कांग्रेस का प्रदर्शन, CSEB कार्यालय का किया घेराव
छत्तीसगढ़

Power Bill half scheme : बिजली बिल हाफ योजना में कटौती पर कांग्रेस का प्रदर्शन, CSEB कार्यालय का किया घेराव

Avatar photo
By fourthline.in
August 5, 2025 2 Min Read
0

रायपुर। Power Bill half scheme : छत्तीसगढ़ की साय सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना में बदलाव के बाद अब प्रदेश के उपभोक्ताओं को केवल 100 यूनिट तक ही इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले के खिलाफ आज राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। डंगनिया स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के कार्यालय का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घेराव कर विरोध दर्ज कराया।

Power Bill half scheme : यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन में महिलाओं की भी भागीदारी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने “महतारी वंदन का पैसा वापस करो”, “400 यूनिट बिजली योजना बहाल करो” और “छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ठगना बंद करो” जैसे नारे लगाए। आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के गेट को तोड़कर परिसर में घुसने की कोशिश की, जिससे मौके पर हल्का तनाव भी उत्पन्न हुआ।

Power Bill half scheme : आकाश शर्मा ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता की राहत योजनाओं में कटौती कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जनता को राहत देने के लिए 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ करने की योजना लागू की थी, जिसे अब घटाकर मात्र 100 यूनिट कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि विरोध के दौरान विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी बात करने बाहर नहीं आया। उल्टा पुलिस बल बुलाकर प्रदर्शनकारियों को रोका गया। उन्होंने इस निर्णय को जनविरोधी बताया और कहा कि इसका विरोध आगे भी जारी रहेगा।

Power Bill half scheme : इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, महासचिव भावेश शुक्ला, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, ज्ञानेश शर्मा, अमित शर्मा, विनोद कश्यप, मीडिया विभाग अध्यक्ष तुषार गुहा, शिव कुमार मेनन, तुषारा पांडे समेत कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:

#PowerBillHalfScheme #CongressProtest #ElectricityunitsCuts #CSEBGherao #HalfBillSchemeRow #ElectricityProtest #ChhattisgarhPolitics
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Jailer suspended:  जेलर सस्पेंड,  जिला जेल से 4 कैदी हो गए थे फरार

Next

CG Medical equipment purchase scam: छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, चिकित्सा उपकरण खरीद घोटाले में 40 करोड़ की संपत्ति जब्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme