Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/बिलासपुर/Power problem: शहर के बाहरी इलाकों के 24 घंटों में 24 बार आती-जाती रहती है बिजली
बिलासपुर

Power problem: शहर के बाहरी इलाकों के 24 घंटों में 24 बार आती-जाती रहती है बिजली

Avatar photo
By fourthline.in
May 10, 2025 2 Min Read
0

• उपभोक्ता फ्यूज काल सेन्टर के भरोसे
• जिम्मेदारी उठाने न अधिकारी तैयार न ही नेताओं को कोई सरोकार
बिलासपुर। Power problem:  बिलासपुर शहर के बाहरी क्षेत्र के एक बड़े हिस्से के बिजली उपभोक्ता फ्यूज काल सेन्टर के भरोसे हैं। संकरी बिजली सर्किल के अधिकारी उपभोक्ताओं के फोन रिसीव नहीं करते। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए पूर्ववर्ती कलेक्टर अवनीश शरण ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को भरी बैठक में ड़ी फटकार लगाई थी।


Power problem: सकरी सर्किल के बिजली उपभोक्ताओं को शिकायू है यहां के अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते। अधिकारी तो अधिकारी लाइनमैनों तक का हाल यही है। गनीमत है कि फ्यूज किल सेन्टर वाले फोन रिसीव कर भी लू करते हैं । समस्या यहां पर भी है । अक्सर यहां का फोन आउट आफ़ कवरेज बताया करता है या स्विच्ड आफ रहता है।  आए दिन समस्याओं से दो-चार हो रहे उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने की कोई कोशिश उच्चाधिकारियों के स्तर पर नहीं हो रही है। ऐसा लगता है कि उन्हें समस्याओं की संभवतः जानकारी ही नहीं है।


Power problem:  बिलासपुर में बिजली संबंधी समस्याओं का कारण  प्रशासनिक कम राजनीतिक ज्यादा बताया जा रहा है। यहां के अधिकारी राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर मनचाही पदस्थापना कराने में सफल होते आए हैं। इन्हें स्थानीय नेताओं की वह और संरक्षण प्राप्त है। उपभोक्ता कई बार अधिकारियों पर गुस्सा उतारते हैं , जबकि उन्हें अपना गुस्सा उन नेताओं पर उतारना चाहिए, जिन्होंने अपने स्वार्थ की खातिर इन अधिकारियों को प्रश्रय दिए हुए हैं।

Power problem:  शहर के बाहरी हिस्से की बिजली समस्या आलम यह है कि 24 घंटे में बिजली 24 बार आती-जाती रहती है। बिजली कंपनी के अधिकारी बिजली बंद होने की शिकायतों के रिकार्ड से भी इसकी पुष्टि कर सकते हैं। उपभोक्ताओं में गहरे असंतोष का कारण यही है कि सब जानते हुए भी आपूर्ति में सुधार का कोई प्रयास नहीं हो रहा है। शायद चुनाव का समै होता तो नेता अधिकारियों की खबर ले सकते हैं , लेकिन अभी कम से कम तीन साल तो जनता से उनका कोई सीधा सरोकार शायद नहीं है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

High alert in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, पुलिस की छुट्टियों पर रोक, जिला मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी

Next

Air traffi shutdown : भारत-पाक तनाव के बीच 9 राज्यों के 32 हवाई अड्डे 15 मई तक बंद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme