Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, उद्योगपति दोस्त करोड़ों कमा रहे, किसान एक दिन में सिर्फ 27 रुपए
Uncategorized

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, उद्योगपति दोस्त करोड़ों कमा रहे, किसान एक दिन में सिर्फ 27 रुपए

Avatar photo
By fourthline.in
September 21, 2023 2 Min Read
0

भिलाई।  स्थानीय जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका बोलीं पीएम के उद्योगपति दोस्त करोड़ों कमा रहे हैं। देश के किसान एक दिन में 27 रुपए कमाता है।इससे पहले प्रियंका ने वहां मौजूद स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ सेल्फी ली। प्रियंका को अपने बीच पाकर महिलाएं खुश नजर आईं। उन्होंने सुआ नाच के साथ लट्टू (भौंरा) पर भी हाथ आजमाया।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) बचपन में मैंने गिल्ली डंडा, पिट्टुल, कंचे सब खेला, आज याददाश्त ताजा हो गईं। यहां की महिलाएं आत्मविश्वास से भरीं हैं। 8-8 हजार करोड़ में पीएम ने दो हवाई जहाज खरीदे हैं।

श्री मोदी के उद्योगपति दोस्त करोड़ों कमा रहे, किसान एक दिन में 27 रुपए कमाता है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने एक-एक पैसा किसानों  कीजेब में डालने का काम किया है। यहां की सरकार पुरानी राजनीति पर चल रही है।

जाति और सांप्रदायिकता के हिसाब से जो वोट मांगते हैं, उन्हें जवाब दीजिए। गैस सिलेंडर और तेल की कीमतें इतनी बढ़ गई है कि गरीब पिस रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने आपकी राहत और मदद के लिए बहुत काम किए हैं। आज प्रदेश का किसान खुश है। खेती उनकी आय का जरिया बन गई है। छत्तीसगढ़ में खेती करने वाले किसान बढ़ रहे हैं। बाकी सभी जगह किसान त्रस्त हैं। न्याय योजना के तहत किसानों को सबसे अधिक धान की कीमत मिल रही है। आज छग का नाम देश भर में जाना जाता है। प्रदेश का सम्मान हर रोज बढ़ रहा है। पीएम यहां आकर धान खरीदी का श्रेय लेते हैं। यूपी में कम कीमत में धान क्यों खरीद रहे हैं।

मंच पर ​प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश बघेल टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। मौसम खराब होने के चलते वे सड़क रास्ते से होकर भिलाई पहुंची थीं। उनका इस साल  यह तीसरा दौरा था। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

एक्सिस बैंक डकैती के 4 आरोपी गिरफतार, ट्रक से झारखंड भागने की फिराक में थे

Next

राहुल गांधी की 25 सितम्बर को बिलासपुर के तखतपुर में जनसभा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme