Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/महात्मा गांधी के बारे में जानकारी देने क्विज प्रतियोगिता, एयू से संबद्ध सभी कॉलेजों के स्टूडेंट्स ले सकेंगे भाग
Uncategorized

महात्मा गांधी के बारे में जानकारी देने क्विज प्रतियोगिता, एयू से संबद्ध सभी कॉलेजों के स्टूडेंट्स ले सकेंगे भाग

Avatar photo
By fourthline.in
September 29, 2023 1 Min Read
0

बिलासपुर। भारतीय इतिहास में महापुरूषों, स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। महात्मा गांधी का अहिंसा आंदोलन और सम्पूर्ण जीवन जानने का एनएसयूआई अवसर लेकर आया है। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से संबद्ध संभाग के सभी 310 कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट 2 अक्टूबर को होने वाली ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें महात्मा गांधी पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर छाबड़ा ने पत्रकारों को बताया कि ऑनलाइन क्विज के लिए 30 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल 2 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक  खुला रहेगा। प्रतियोगिता पूरी तरह निशुल्क है। एनएसयूआई अटल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष राहुल हंसपाल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य कॉलेज स्टूडेंट को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में अधिक से अधिक बताना है ताकि भारत की आजादी में उनके योगदान को नई पीढ़ी जान सके। उन्होंने बताया कि प्रोत्साहन के लिए प्रथम पुरस्कार 11 हज़ार दूसरे स्थान के लिए 51 सौ और तृतीय स्थान पर आए विजेता छात्र को 31 सौ नगद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रेस क्लब में आयोजित कांफ्रेंस को एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव विकास ठाकुर ने भी संबोधित किया। विजेताओं का चयन करने निर्णायक मंडल का गठन किया गया है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

मोदी सरकार के कार्यों की दुनिया में हो रही चर्चा – अरूण साव

Next

सीबीसी बिलासपुर ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान, दिलाई शपथ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme