Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/लोकसभा चुनाव/Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश में  राहुल गांधी की हुंकार ‘आ रहा है INDIA का तूफान’, उड़ती दिखाई देगी भाजपा
लोकसभा चुनाव

Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश में  राहुल गांधी की हुंकार ‘आ रहा है INDIA का तूफान’, उड़ती दिखाई देगी भाजपा

Avatar photo
By fourthline.in
May 10, 2024 2 Min Read
0

कन्नौज।Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में जनसभा को संबोधित करने के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन इंडिया की सबसे बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि यूपी में इंडिया का तूफान आ रहा है। लोकसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी ने पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

Rahul Gandhi: रोजगार के मसले पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग बेरोजगारों के हित में सबसे बड़ा काम करने जा रहे हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि 15 अगस्त तक 30 लाख लोगों को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अडानी-अंबानी विवाद पर पर हमला करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री को घेरा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी डर गए हैं। इसी डर के कारण अपने मित्रों से कह रहे हैं, अडाणी-अंबानी मुझे बचाओ। इंडिया गठबंधन ने मुझे घेर लिया है। मैं हारने वाला हूं।

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने यूपी में विपक्ष की जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में विपक्षी गठबंधन का तूफान आ रहा है। इंडिया के तूफान में भाजपा उड़ने वाली है। यूपी में भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ने वाला है। राहुल ने कहा कि लिख के ले लो, देश में भाजपा की सबसे बड़ी हार यूपी में होने वाली है।

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैंने और अखिलेश जी ने निर्णय ले लिया है कि बीजेपी छोड़ो, दुनिया की कोई शक्ति नहीं छू सकती है। इस किताब में गरीब लोगों की आत्मा है। नरेंद्र मोदी 22 लोगों के लिए काम करते हैं। 22 लोगों का 16 लाख रुपया कर्जा माफ किया है। हमने फैसला लिया है कि वह 22 अरबपति बना सकते हैं तो हम करोड़ों लखपति भी बना सकते हैं। पूरे हिन्दुस्तान की लिस्ट बनेगी। सभी गरीबों की लिस्ट बनेगी। हर परिवार से एक महिला का नाम चुना जाएगा। उसके अकाउंट में एक लाख रुपया डाल दिया जाएगा।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Vice Chancellor  removed: उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राम शंकर कुरील हटाये गये

Next

Bilaspur Crime: ट्रेन के इंतजार में बैठी थी महिला, 19 किलो गांजा के साथ जीआरपी ने किया गिरफ्तार 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme