Rampage by elephants: अम्बिकापुर (fourthline) । पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गत दिवस हाथी प्रभावित गांवों का दौरा किया और तुरंत मुआवजा देने की निर्देश दिए । पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा के उदयपुर विकास खंड के हाथी प्रभावित गांव कुर्मांतपुर, पुंगी और मरडीह का जायजा लेकर जमीनी स्थिति की जानकारी ली ।ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और हाथियों से हुए नुकसान का पूरा ब्यौरा लिया ।
Rampage by elephants: हाथियों ने उदयपुर के तीन गांवों में भारी उत्पात मचाया है। श्री अग्रवाल ने तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने प्राथमिकता सूची बनाने और आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करने कहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि हाथियों की मौजूदगी के दौरान पूरी सावधानी बरते। और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। ग्रामीण अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा वन विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें ।
हाथियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा मानव जीवन की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है ।श्री अग्रवाल ने तीनों गांव के भ्रमण करने के दौरान ग्रामीणों से सीधे बात की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी ना हो ।और उनके नुकसान का नियमानुसार आकलन हो ।
उल्लेखनीय है की सरगुजा के उदयपुर क्षेत्र में हाथी लगातार लगातार आतंक मचा रहे हैं ।फसले रौद रहे हैं और ग्रामीणों की झोपड़ियां भी तबाह कर रहे हैं ।

