मुंबई। Ratan Tata immersed in five elements:  भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर किया गया। रतन टाटा का बुधवार देर रात 86 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया था।

Ratan Tata immersed in five elements: रतन टाटा के अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। श्मशान घाट पर मौजूद एक पुजारी ने बताया कि अंतिम संस्कार पारसी परंपरा के अनुसार किया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद दक्षिण मुंबई के कोलाबा में दिवंगत उद्योगपति के बंगले में तीन दिनों तक अनुष्ठान किए जाएंगे।

Ratan Tata immersed in five elements: अंतिम दर्शन के बाद वर्ली स्थित श्मशान पर उनका अंतिम संस्कार किया गया है। रतन टाटा पंचतत्व में विलीन हो गए । वर्ली के श्मशान पर अंतिम संस्कार किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और अन्य नेताओं ने मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

Ratan Tata immersed in five elements: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को भारत के सबसे बड़े समूह टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा के स्वर्गवास पर शोक व्यक्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री ने टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को एक शोक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज श्री रतन टाटा जी के निधन पर गहरा दुख है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को रतन टाटा के स्वर्गवास पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपने अथक प्रयासों और प्रगतिशील दृष्टिकोण से भारतीय उद्योग को नई ऊंचाइयां दीं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मुंबई में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

Ratan Tata immersed in five elements: रतन टाटा के स्वर्गवास पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “मैं उनसे पहली बार तब मिला था जब मैं सरकार में एक तरह से मध्यम स्तर पर था। उस समय, हमने अमेरिका के साथ सीईओ फोरम की शुरुआत की थी। वह एक ऐसे व्यक्ति के रूप में स्वाभाविक पसंद थे जो इसका नेतृत्व करने वाले थे। इसलिए उन वर्षों में हम एक साथ मिलकर काम करते थे, अमेरिका की यात्रा करते थे।

Ratan Tata immersed in five elements: एस जयशंकर ने आगे कहा,”वह वास्तव में एक उल्लेखनीय व्यक्ति थे। मुझे लगता है कि अगर आप आज की भावना, स्नेह, सम्मान को देखें, तो मुझे उद्योग जगत में ऐसा कोई व्यक्ति याद नहीं आता जिसने बहुत व्यापक वर्ग के लोगों में इस तरह की भावना पैदा की हो। मेरा मतलब है, इसे वास्तव में राष्ट्रीय क्षति के रूप में देखा जाता है। वह अपने समय से आगे के व्यक्ति थे। उन्होंने टाटा समूह को एक तरह से विदेश में ले गए।”

Ratan Tata immersed in five elements: रतन टाटा के स्वर्गवास पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,”आज पूरे देश के लिए दुखद दिन है, भारत के सच्चे सपूत रतन टाटा हमारे बीच नहीं रहे। उनका जीवन हर युवा और भारतीय के लिए प्रेरणा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, जोखिम उठाने की उनकी क्षमता थी। वे उन चीजों में निवेश करते थे जिनमें दूसरे निवेश करने से डरते थे।

Ratan Tata immersed in five elements: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के लिखे लेटर में कहा,”रतन टाटा एक बिजनेस आइकॉन से कहीं ज्यादा थे। वे अपने विजन और मानवता के लिए किए गए कामों के लिए याद किए जाएंगे। उनमें सत्ता में बैठे व्यक्ति से सच बोलने का साहस था।”रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी और पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक आनंद पीरामल ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

Previous articleSchool’s recognition will be cancelled:  स्कूल में धर्मसभा, कार्मेल स्कूल की मान्यता रद्द करने कलेक्टर ने की अनुशंसा 
Next articleStudent’s body found: नहर में कूदी कोरबा की छात्रा की लाश 4 दिनों बाद खरसिया में बरामद 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here