नई दिल्ली । Risk of polio:  पोलियो उन्मूलन के वैश्विक प्रयासों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के मामलों में फिर से वृद्धि हो रही है। 2023 में जहां केवल छह मामलों के साथ इस बीमारी के उन्मूलन के करीब पहुंचने की उम्मीद थी, वहीं 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 73 मामलों तक पहुंच गया।


Risk of polio:  यह स्थिति स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। अफगानिस्तान के हालात बने संक्रमण का कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, अफगानिस्तान में पिछले छह महीनों में निमोनिया, डेंगू और खसरे जैसी बीमारियों में भी बढ़ोतरी हुई है। इस बीच, प्रसिद्ध बाल टीकाकरण विशेषज्ञ ज़ुल्फिकार भुट्टा का कहना है कि पाकिस्तान में फैल रहे पोलियो वायरस के सभी आनुवंशिक स्ट्रेन अफगानिस्तान से आए हैं।


Risk of polio:  “यह वायरस खत्म होना नहीं चाहता। इसे एक मौका दें, और यह इसका दायरा और बढ़ा लेता है।” उनका मानना है कि अफगानिस्तान में चल रहे संघर्ष, तालिबान के महिला स्वास्थ्यकर्मियों पर प्रतिबंध, और खराब स्वच्छता परिस्थितियां इस समस्या के प्रमुख कारण हैं। पाकिस्तान ने 2011 से अब तक पोलियो उन्मूलन कार्यक्रमों पर लगभग 10 अरब डॉलर खर्च किए हैं। हालांकि, देश में टीकाकरण दरों में भारी असमानता है। पंजाब में 85% बच्चों को टीका लगाया गया है। बलूचिस्तान में यह दर केवल 30% है। जब तक सभी प्रांतों में टीकाकरण दर 85-90% तक नहीं पहुंचती, तब तक वायरस का उन्मूलन संभव नहीं होगा।


पोलियो उन्मूलन में आ रहीं बाधाएं

तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान में महिला स्वास्थ्यकर्मियों को काम करने की अनुमति नहीं है, जिससे टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। भुट्टा ने बताया कि अफगानिस्तान में पोलियो मामलों का सटीक आंकड़ा भी उपलब्ध नहीं है, जिससे बीमारी को रोकने में दिक्कतें बढ़ रही हैं। 1955 में पोलियो वैक्सीन के विकास से पहले हर साल यह बीमारी पांच लाख से अधिक लोगों को प्रभावित करती थी। 2000 तक, व्यापक टीकाकरण अभियानों के चलते पोलियो का लगभग उन्मूलन हो गया था, लेकिन अफगानिस्तान और पाकिस्तान में यह अभी भी बना हुआ है।

Previous articleCG High court:  प्रवेश देकर और एक माह की पढ़ाई के बाद छात्रा को निकालने के मामले में कालेज पर 2 लाख हर्जाना
Next articleMunicipal elections: सूरजपुर के नगरीय निकायों के लिए भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here