Scam in paddy procurement: कवर्धा । कबीरधाम जिले में धान घोटाले की जांच में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लोहारा धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी गंगादास मानिकपुरी के घर और कार्यालय में छापा मारकर पुलिस ने 16 लाख रुपये नगद, बैंक पासबुक, कई अहम दस्तावेज और कंप्यूटर जब्त किया है। मामले में अब तक 6 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। 

  Scam in paddy procurement:  धान घोटाले में बड़ी कार्रवाई, केंद्र प्रभारी के घर छापे में मिले 16 लाख कैशशुक्रवार को पुलिस ने लोहारा धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी गंगादास मानिकपुरी के घर और ऑफिस में दबिश दी। तलाशी के दौरान 16 लाख रूपए नगदी
बैंक पासबुक, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा
कार्यालय का कंप्यूटर जब्त किया गया।

81.19 लाख का घोटाला

यह सहसपुर लोहारा थाना अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र से जुड़ा हुआ है, जिसमें 81.19 लाख का धान घोटाला उजागर हुआ। कंप्यूटर ऑपरेटर व फड़ प्रभारी ने मिलकर यह गड़बड़ी की थी। भौतिक सत्यापन में इस मामले का खुलासा हुआ था। विपणन वर्ष 2024- 25 में 3 केंद्रों में 2441 क्विंटल धन व 21924 नग बारदाने गायब थे।

आगे और छापे

धान उपार्जन केंद्रों से धान गायब होने के मामले में पुलिस ने अब तक 6 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस लगातार आरोपियों के घरों और कार्यालयों में दबिश देकर सबूत जुटा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि धान घोटाले से जुड़े अन्य नामजद आरोपियों के ठिकानों पर भी इसी तरह कार्रवाई होगी। फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।

Scam in paddy procurement:  धान घोटाले में बड़ी कार्रवाई, केंद्र प्रभारी के घर छापे में मिले 16 लाख कैश जिले में इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Previous articleFirozabad Aarav Murder Case: डेढ़ साल के मासूम को 8 बार पटक कर मारने वाले दोषी को फांसी, 40 दिन में आया अदालत का फैसला
Next articleMedical negligence: अपोलो की मनमानी से मरीज को कुछ ही घंटों में 23 लाख का फटका, खड़ी रही एयर एम्बुलेंस, किसी तरह बची जान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here