Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/बिलासपुर/School Girl rape case  : सेंट जेवियर स्कूल में छात्रा से दुष्कर्म मामले में फूटा आक्रोश, सर्वसमाज ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव
बिलासपुर

School Girl rape case  : सेंट जेवियर स्कूल में छात्रा से दुष्कर्म मामले में फूटा आक्रोश, सर्वसमाज ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Avatar photo
By fourthline.in
June 24, 2026 1 Min Read
0

School Girl rape case  : बिलासपुर। सिरगिट्टी स्थित सेंट जेवियर स्कूल की नाबालिग छात्रा के चाकू की नोक पर अपहरण और दुष्कर्म के मामले में जिला श्रीवास-सेन समाज ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी शिक्षक को फांसी, स्कूल बंद करने और प्रबंधन के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

School Girl rape case  :   गौरतलब है कि यह मामला 11 जून को सामने आया था। घटना के बाद बजरंग दल ने भी स्कूल का घेराव कर प्रदर्शन किया था। नाबालिग छात्रा के अपहरण और दैहिक शोषण की घटना से पूरे शहर में आक्रोश है। श्रीवास-सेन समाज के लोग कुदुदंड स्थित मां तुलजा भवानी मंदिर के सामने एकजुट हुए। सर्वसमाज ने भी इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर समर्थन दिया। सभा के बाद बड़ी संख्या में युवक-युवतियां और समाज के वरिष्ठजन नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतरे और कलेक्ट्रेट पहुंचे। 

राष्ट्रपति-राज्यपाल से मांग

समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई:
1. पूरी घटना की निष्पक्ष जांच हो
2. दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को फांसी की सजा दी जाए
3. स्कूल का संचालन बंद कराया जाए
4. स्कूल प्रबंधन के जिम्मेदार अफसरों और शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई हो
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि “बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ” सिर्फ नारा न रहे। पालकों का भरोसा कायम रहे ताकि वे अपनी बेटियों को बेखौफ स्कूल भेज सकें।

Tags:

#SchoolGirlRapeCase #StXaviersSchool #StudentRapeCase #JusticeForVictim #PublicProtest #CollectorateGherao #BilaspurNews #WomenSafety #ChildSafety
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG Crime : अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर बाल संप्रेक्षण गृह से 11 नाबालिग फरार,  हत्या- बलात्कार लूट के हैं आरोप

Next

CG Crime: पिस्टल की नोक पर कारोबारी का अपहरण करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की मांगी थी फिरौती

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme