Shivraj Singh mother passes away : भोपाल/रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताश्री काशी बाई का शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। इस दुखद घटना के चलते शिवराज सिंह चौहान का आज प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा भी स्थगित कर दिया गया है। वे शुक्रवार शाम रायपुर पहुंचने वाले थे।
भोपाल में होंगे अंतिम दर्शन
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, काशी बाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए भोपाल के साकेत नगर स्थित उनके निवास पर रखा गया है। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए सीहोर जिले के जैत गांव ले जाया जाएगा, जहां आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शिवराज सिंह को शाम 7 बजे रायपुर आना था
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित था। वे शाम 7 बजे रायपुर पहुंचने वाले थे। उनके इस दौरे को लेकर तैयारियां भी थीं, लेकिन मां के निधन से परिवार में शोक की स्थिति को देखते हुए दौरा स्थगित कर दिया गया है।

