Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Surajpur massacre: भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ भयावह अपराध प्रदेश में तब्दील – सिंहदेव
छत्तीसगढ़

Surajpur massacre: भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ भयावह अपराध प्रदेश में तब्दील – सिंहदेव

Avatar photo
By fourthline.in
October 14, 2024 2 Min Read
0

• सूरजपुर की घटना बर्बरता और अराजकता का उदाहरण 

अम्बिकापुर। Surajpur massacre: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री पीएस सिंहदेव ने सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या को बर्बर और भयावह बताते हुए कहा है कि हमसभी छत्तीसगढ़वासी बहुत ही कष्ट के साथ प्रदेश को एक ‘भयावह अपराध प्रदेश’ में तब्दील होते हुए देख रहे हैं। अपराधी निर्भीक हैं जैसे उन्हें या तो प्रशासन का डर नहीं या उसके समर्थन पर पूरा भरोसा है।

Surajpur massacre: श्री सिंहदेव ने एक्स पर कहा है कि सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या ने एक बार फिर सरकार और कानून-व्यवस्था की निष्क्रियता को उजागर किया है। जब एक पुलिसकर्मी के परिवार को इस तरह के खतरे में है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा?

Surajpur massacre: उन्होंने कहा कि सरकार की सुरक्षा व्यवस्था में चूक ने हमारे समाज को एक डरावने भविष्य में धकेल दिया है। दुर्दांत अपराधी निर्मम हत्याएं जैसे भयंकर से भयंकर अपराध कर किस प्रकार फरार हो जा रहे हैं – क्यों पुलिस प्रशासन को इतना कमज़ोर कर दिया गया है कि वो स्वयं खतरे में हैं?क्यों लगातार हो रहे अपराध और समाज में फैलते भय के बाद भी सरकार में सुधार की कोई योजना नहीं है?

Surajpur massacre: श्री सिंहदेव ने सवाल करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जवाब दे कि आखिर कब तक प्रदेश को ऐसी बर्बरता और अराजकता को सहन करना पड़ेगा? याद रहे हमारे सुरक्षा बल और उनके परिवार भी छत्तीसगढ़ परिवार का हिस्सा हैं ।उनके विरुद्ध ऐसे अन्याय और अपराध नाकाबिले बर्दाश्त है। अब और खामोश नहीं रह सकते।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CM Vishnu dev sai: संस्कृति व परंपरा को सहेजना हमारा कर्तव्य– विष्णु देव साय

Next

Two died due to 11 kV current: जंगली सुअर के शिकार के लिये बिछाए करंट में फंसकर दो की मौत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme