Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/वरिष्ठ साहित्यकार डा. गंगाधर पटेल को टेम्पा सम्मान , लाठी और खुमरी भेंट
Uncategorized

वरिष्ठ साहित्यकार डा. गंगाधर पटेल को टेम्पा सम्मान , लाठी और खुमरी भेंट

Avatar photo
By fourthline.in
April 1, 2023 1 Min Read
0

बिलासपुर। बिलासा कला मंच द्वारा विगत 10 वर्षों से 1 अप्रैल को टेम्पा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष टेम्पा सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार डा. गंगाधर पटेल को 11 वां टेम्पा सम्मान से नवाजा गया । सम्मान स्वरूप उन्हें टेम्पा यानी लाठी (अनुशासन और हाकने का प्रतीक) और खुमरी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने मूर्ख दिवस पर गद्य,पद्य के माध्यम से हास्य,व्यंग्य कविता,लेख, के लिए एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब इनाम भी दिए गए, जिसमें वाशिंग मशीन(कुटेला), वाटर फ्रिज(सुराही), रूम क्लीनर (झाड़ू), कार, टी व्ही(बच्चों का खिलौना ) आदि प्रमुख है। इनाम पाने वालों के साथ उपस्थित सदस्यों ने भी इसका भरपूर आनंद उठाया।
टेम्पा सम्मान समारोह की अध्यक्षता बिलासा कला मंच के संरक्षक चंद्रप्रकाश देवरस ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में संरक्षक डा सुधाकर बिबे, केवल कृष्ण पाठक,विश्वनाथ राव उपस्थित थे। शुरुआत में टेम्पा सम्मान समारोह की विशेषताओं पर संस्थापक डा सोमनाथ यादव ने प्रकाश डाला। संचालन संयोजक रामेश्वर गुप्ता ने और अध्यक्ष महेश श्रीवास ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मार्गदर्शक अजय शर्मा, उपाध्यक्ष देवानंद दुबे, ओम शंकर लिबर्टी,सचिव अश्वनी पांडेय, सुनील तिवारी,डा प्रदीप निर्रेजक, चतुर सिंह, बाल गोविंद अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Tags:

छत्तीसगढ़डा.सोमनाथ यादवबिलासा कला मंच
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

7 अप्रैल को बिलासपुर बंद , इन्दौर और भोपाल उड़ान बंद करने व दिल्ली का किराया मनमाना बढ़ाने का विरोध

Next

जतिया तालाब की तरह है इस सरकार में हुए विकास की कहानी – अमर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme