सूरजपुर। Victory celebration: दिल्ली में भाजपा की जीत पर सूरजपुर में जश्न, विधायक भूलन सिंह मरावी के नेतृत्व में आतिशबाजी दिल्ली में भाजपा की शानदार जीत पर सूरजपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक पर जश्न मनाया। विधायक भूलन सिंह मरावी व भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाइयां दीं।
Victory celebration: दिल्ली में भाजपा की जीत पर सूरजपुर में जश्न, विधायक भूलन सिंह मरावी के नेतृत्व में आतिशबाजी इस मौके पर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत जनता के विश्वास की जीत है। हम छत्तीसगढ़ में भी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करने का संदेश दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और पार्टी की विकासपरक नीतियों का परिणाम है।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से माहौल को जोश से भर दिया।