बिलासपुर। Ward development: छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं नगर निगम के वार्ड नंबर 27 विनोबा नगर के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह के प्रयासों से वार्ड के उद्यानों को 15 लाख रुपए की लागत से सजाने – संवारने का कार्य किया गया, जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं। आर-8 गली गार्डन, सरस्वती पार्क, पूर्व पार्षद विभा सिंह गली गार्डन, सहगल गली गार्डन एवं सुमंगलम अपार्टमेंट के पास के उद्यान को रंगरोगन और कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।
Ward development: पार्षद रविन्द्र सिंह ने पार्षद निधि से 5 लाख रूपए उपलब्ध कराकर उद्यानों में कुर्सियों की व्यवस्था कराई है जबकि 10 लाख रूपए महापौर निधि से रंगरोगन के लिए उपलब्ध कराए। नगर निगम द्वारा सभी उद्यानों में पाथवे का निर्माण भी किया जा रहा है। रंगरोगन के साथ जीर्णोद्धार के अन्य कार्य भी जारी हैं। इन कार्यों से उद्यानों का लोगों के लिए आकर्षण बढ़ गया है और ये उद्यान वार्ड की शोभा भी बढ़ा रहे हैं। लोग उद्यानों में सुकून के पल बिताने पहुंच रहे हैं। पार्षद रविन्द्र सिंह ने वार्ड के लोगों के साथ उद्यानों में चल रहे कार्यों का अवलोकन भी किया।
Ward development: उद्यानों में इन विकास कार्यों के लिए वार्ड विकास समिति के गणमान्य नागरिक अशोक तिवारी, राधेश्याम परिहार, रामू शुक्ला, शिवा मुदलियार, जवाहर सचदेव, हरीश तिवारी, केपी पांडे, शत्रुघन यादव, तारकेश राव, शैलेश बाजपेई, मदन अग्रवाल, प्रभाकर राव, बृजेश सिंह, चन्द्रनाथ चटर्जी, चंद्रहास उत्तम शर्मा, बाबी बक्शी, संजय दवे, फिरोज खान, संजय साहू, राघवेंद्र सिंह, प्रशांत पांडे, बबलू केसरवानी, संदीप मिश्रा, अमित परिहार, भरत चावला, मसीह प्रकाश, अजय सोनी, पीयूष अग्रवाल, विक्की ऩानवानी, मुकेश दुबे, गुड्डू चंदेल, छोटू बर्डे, दिलीप साहू, नीटु परिहार, राजेश जोसफ, संजय चौहान, जावेद भाई, अजय गोस्वामी, राज चौहान, शकील खान, दिनेश साहू, सनी चौहान, मुकेश कछुवहा, पप्पू विष्ट आदि ने वार्ड विकास पर हर्ष व्यक्त करते हुए पार्षद श्री सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया है।