11 children escape again : अंबिकापुर (fourthline )। स्थानीय बाल सुधार गृह से 11 बच्चे खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। इस सुधार केंद्र में यह लगातार पांचवीं घटना है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न उठ रहे हैं ।
11 children escape again : उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व 6, अपचारी बालक रसोइया पर गर्म दाल फेंक कर फरार हो गए थे। इन बालकों ने गार्डन को बंधक भी बना लिया था। इनमें से दो बच्चे पकड़े गए थे, बाकी बालकों की तलाश जारी है ।

