Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/बालको के कूलिंग टावर प्रभावितों के मुद्दे पर एक और त्रिपक्षीय वार्ता, इस बार निराशा हुई तो बड़ा आंदोलन
Uncategorized

बालको के कूलिंग टावर प्रभावितों के मुद्दे पर एक और त्रिपक्षीय वार्ता, इस बार निराशा हुई तो बड़ा आंदोलन

Avatar photo
By fourthline.in
May 18, 2023 1 Min Read
0

कोरबा। भारत एल्यूमीनियम कंपनी बालको के कूलिंग टावर प्रभावित मुआवजा व पुनर्वास में कंपनी और प्रशासन के टालमटोल के रवैए के खिलाफ फिर सड़क पर उतर आए। शांतिनगर पुनर्वास समिति ने परसाभांठा चौक पर चक्काजाम किया। आठ घंटे के इस चक्काजाम के कारण कोयला व राखड़ परिवहन प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने बालको के अधिकारी का पुतला फूंकने का भी प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई।


शांतिनगर पुनर्वास समिति ने कोयला व राखड़ से लदे भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी। समिति के अध्यक्ष आर नारायण राव ने बताया कि शांतिनगर के कुलिंग टावर से लगभग 86 परिवारों का जीवन राखड़ और कोयले की डस्ट से फैलने वाले प्रदूषण के कारण संकट में पड़ गया है। प्रभावित लगातार जीवन बचाने की गुहार लगा रहे हैं , लेकिन न तो कंपनी और न ही प्रशासन हमारी समस्याओं पर गौर कर रहा है। इस बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी मगर आश्वासनों पर बात आगे बढ़ती ही नहीं। समिति के सामने विरोध प्रदर्शन का ही इकलौता रास्ता बचा रह जाता है।

त्रिपक्षीय वार्ता आज

मुआवजा और नौकरी मांग पर एक और वार्ता की पेशकश की गई है। अगर इस वार्ता का भी कोई नतीजा नहीं निकला समिति बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी करने बाध्य होगी। फिलहाल प्रशासन के आश्वासन पर चक्काजाम स्थगित किया गया है। श्री राव ने कहा कि गुरुवार की वार्ता से हमें बहुत उम्मीदें हैं।

Tags:

कूलिंग टावर प्रभावितछत्तीसगढ़भारत एल्यूमीनियम कंपनी बालकोविरोध प्रदर्शन
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

प्रतिबंध के बावजूद बाजार में खुलेआम बिक रही ई- सिगरेट , स्वास्थ्य मंत्रालय ने रोक लगाने जारी की सार्वजनिक सूचना

Next

WEATHER forecast : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में आगामी 24 घंटे में होगी गरज- चमक के साथ बारिश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme