रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चुने जाने के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष और दो डिप्टी सीएम के नाम की भी घोषणा कर दी गई।
विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह होंगे। नई सरकार में दो डिप्टी सीएम होंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा ।
डा. रमन सिंह 15 वर्षों के भाजपा शासन में मुख्यमंत्री थे। विधानसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। नई सरकार में उनकी प्रभावशाली भूमिका होगी। विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय को नेता चुने जाने का प्रस्ताव उनकी ही ओर से लाया गया। इस बात के कयास पहले से लगाए जा रहे थे कि अगर डा. रमन सिंह मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाते तो उनकी पसंद के विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री हो सकते हैं। आखिर हुआ भी यही। अब मंत्रिमंडल के गठन में देखा जा सकेगा कि उनकी पसंद को कितना महत्व मिलता है।

