CG News  : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सरकारी नौकरी देगी । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए प्राप्त आवेदनों पर विस्तृत समीक्षा के बाद 156 खिलाड़ियों के चयन को अंतिम मंजूरी दी गई। चयनित खिलाड़ी 20 अलग-अलग खेलों से हैं।

CG News  : बैठक में तय किया गया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी जाएगी। विभाग द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद पात्र खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। राज्य के खिलाड़ी लंबे समय से इस सूची की प्रतीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए पारदर्शी, समयबद्ध और प्रोत्साहन आधारित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पात्र उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुरूप शासकीय सेवा में नियुक्ति दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया और व्यवस्था की जाएगी।

CG News  :  मुख्यमंत्री ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों का अनुभव और उपलब्धियां नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं। ऐसे खिलाड़ियों की सेवाओं का उपयोग खेल प्रशिक्षण, प्रतिभा संवर्धन और खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में भी किया जाना चाहिए, ताकि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बेहतर दिशा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल खिलाड़ियों को सम्मानित करना नहीं है, बल्कि ऐसी मजबूत खेल व्यवस्था विकसित करना है, जहां गांव से लेकर राज्य स्तर तक प्रतिभाओं की समय रहते पहचान हो। उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराए जाएं। ।

CG News  : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। खेल अधोसंरचना का विस्तार, आधुनिक सुविधाओं का विकास और नई खेल अकादमियों की स्थापना की दिशा में प्रयास जारी हैं। सरकार का लक्ष्य ऐसे उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार करना है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाएं।उन्होंने कहा कि आज चयनित खिलाड़ी भविष्य में नई पीढ़ी को प्रशिक्षण देकर प्रदेश में खेल संस्कृति को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

CG News  :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम उपस्थित थे।

Previous articleMLA Amar Agrawal in New York : अमर अग्रवाल ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अर्पित की  श्रद्धांजलि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here