• चरणबद्ध आंदोलन का अगला चरण डीईओ कार्यालय का घेराव
सूरजपुर। Shiksha nyay andolan:  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चल रहे शिक्षा न्याय आंदोलन के तहत सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी के नेतृत्व में रंगमंच से रैली निकाली गई, जो बीईओ कार्यालय पहुंच कर धरने में तब्दील हो गई।

Shiksha nyay andolan:  प्रदर्शन में शहर कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सहित नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा सरकार पर आरोप लगाया गया कि प्रदेश में 10,000 स्कूलों को बंद करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे निजी विद्यालयों को लाभ पहुंचे।

Shiksha nyay andolan:  प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर प्रदेश सरकार की नीतियां रोजगार विरोधी हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बीईओ कार्यालय के मुख्य द्वार को घेरकर कार्यकर्ता लंबे समय तक धरने पर बैठे रहे। बाद में तहसीलदार इजराईल खान व बीआरसी मनोज मंडल की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

Shiksha nyay andolan:  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुए इस आंदोलन में किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, पूर्व एआईसीसी सदस्य सुनील अग्रवाल, पार्षद पारसनाथ राजवाड़े, प्रवेश गोयल, मंजूलता गोयल, परमेश्वर राजवाड़े, शक्ति ठाकुर, सैयद आमिल, अजय सोनवानी, पवन साहू, शान्तु डोसी, राजपाल कसेरा, गिरधारी साहू, हरि साहू, मधु साहू, शिवम साहू, राजेश साहू, इमरान इराकी, मोहम्मद अजहर, जब्बारुल हक, ईशु डालमियां, मोंटू साहू, आशीष सिंह, सौरभ सिंह बघेल, राजू पाटले, रजा अंसारी, आर्यन साहू, हैदर, भोला राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस व सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहर कांग्रेस के पदाधिकारी ने कहा कि यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा और अगले चरण में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

Previous articleAgrawal mahasabha: अग्र गौरव सम्मान के साथ अग्रवाल समाज का संभागीय भवन लोकार्पित
Next articleAir India plane crashed: एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 242 लोग थे सवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here