पटना।  Bihar Cabinet Expansion :  बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया। बुधवार को गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में कुल 32 मंत्रियों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Bihar Cabinet Expansion : कैबिनेट विस्तार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मोहम्मद जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और प्रमोद कुमार ने भी शपथ ग्रहण की।

Bihar Cabinet Expansion : सरकार में कुल 5 नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जिनमें निशांत कुमार, दामोदर रावत, बुलो मंडल, भगवान सिंह और श्वेता गुप्ता शामिल हैं। शेष पुराने मंत्रियों को बरकरार रखा गया है।

Bihar Cabinet Expansion : 15-13-4 का फॉर्मूला अपनाया गया है। नई कैबिनेट में भाजपा से 15, जद(यू) से 13 और सहयोगी दलों से 4 मंत्रियों को जगह दी गई है। विभागों का बंटवारा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार मिलकर तय करेंगे।

Previous articleViolence in West Bengal:  चुनाव नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा, सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या
Next articleChhattisgarh high court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया रोस्टर जारी, चार डिवीजन और 14 सिंगल बेंच में होगी सुनवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here