कवर्धा। Borewell vehicle fell into the ditch: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना के आगरपानी गांव के पास पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की ओर से आ रही एक बोरवेल गाड़ी अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी के नीचे से चार लोगों की लाश मिली है, वहीं दो लोग गंभीर अवस्था में मिले।
Borewell vehicle fell into the ditch: जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने बोरवेल गाड़ी को खाई में गिरा देखा और कबीरधाम पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद चार शवों को गाड़ी के नीचे से निकाला। दो गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले, जिन्हें कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
Borewell vehicle fell into the ditch: गाड़ी के नीचे और भी लाश दबे होने की संभावना जताई जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना देर रात की होगी। रात में इस रोड से लोगों का आवागमन कम होता है, जिसके कारण घटना का पता नहीं चला। सुबह आसपास के ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे तब दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखा और पुलिस को सूचना दी।

