Conspiracy of extortion : बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया  है। ग्राम कटगी के सरपंच और बीडीसी को झूठे सामूहिक दुष्कर्म के केस में फंसाकर वसूली की साजिश रची गई थी। पुलिस ने मामले में एक युवती समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Conspiracy of extortion : 24 जून को 18 वर्षीय युवती ने कसडोल थाने में लिखित शिकायत दी थी। आरोप था कि ग्राम कटगी के सरपंच और बीडीसी ने नौकरी लगाने के नाम पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की तो पूरा मामला साजिश निकला। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसकी सहेली और परिचित उसे गांव की एक युवती की मदद के बहाने ले गए। बाद में सरपंच-बीडीसी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार किया गया। शिकायत के बदले उसे 3 लाख रुपये दिलाने का लालच दिया गया था। 

Conspiracy of extortion :  पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों का मकसद निर्दोष लोगों को गंभीर अपराध में फंसाने का डर दिखाकर वसूली करना था। कसडोल पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें भागवत थवाईत, 27 वर्ष, निवासी कटगी, कसडोल, . दीपक थवाईत, 18 वर्ष, निवासी कटगी, कसडोल,   ्. शिवा चेलक, 19 वर्ष, निवासी कटगी, कसडोल,  विजय शंकर तिवारी, 40 वर्ष,, निवासी लवन,  पूनम, 18 वर्ष, निवासी सुकली, गिधौरी शामिल हैं । पूछताछ में सभी ने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Previous articleCG Accident : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्गों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीनों की मौके पर मौत
Next articleBilaspur News :  शहर के विकास कार्य देखने स्कूटी पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव,, धीमी गति पर अधिकारियों को लगाई फटकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here