Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/बिलासपुर/Bilaspur News :  शहर के विकास कार्य देखने स्कूटी पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव,, धीमी गति पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिलासपुर

Bilaspur News :  शहर के विकास कार्य देखने स्कूटी पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव,, धीमी गति पर अधिकारियों को लगाई फटकार

Avatar photo
By fourthline.in
June 28, 2026 1 Min Read
0

Bilaspur News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को बिलासपुर के दौरे पर अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने स्कूटी से शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों से लंबित परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी ली।

Bilaspur News :  निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने अटल पथ, राम सेतु और सीवरेज परियोजना का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि तय समयसीमा के मुकाबले अब तक कितना काम पूरा हुआ है और देरी के पीछे क्या कारण हैं। कार्यों में धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समय के भीतर पूरा किया जाए।

Bilaspur News :  अरुण साव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य हैं। किसी भी निर्माण कार्य में लापरवाही या घटिया गुणवत्ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने, निर्माण एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Bilaspur News :  उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सड़क, सुगम यातायात और आधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी भी मौजूद थे। दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने भी जनप्रतिनिधियों के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं रखीं, जिस पर अधिकारियों ने समयबद्ध समाधान का भरोसा दिलाया।

Tags:

#Bilaspur #BilaspurNews #Chhattisgarh #CGNews #ArunSao #DeputyCM #DevelopmentWork #CityDevelopment #Infrastructure #ScooterVisit #Inspection
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Conspiracy of extortion :  सरपंच और बीडीसी को रेप केस में फंसाकर  ब्लैकमेलिंग की साजिश का पर्दाफाश, युवती समेत 5 गिरफ्तार

Next

Ram Mandir donation theft : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अर्जेंट हियरिंग की मांग सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई,  कहा- कोई आपात स्थिति नहीं

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • New rules to SIM recharge : अब 28 दिन की बजाय 30 दिन की वैलिडिटी, डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ काल रिचार्ज प्लान भी
  • Antirabies Day : एंटी रैबीज डे पर जिला  पशु चिकित्सालय में पालतू पशुओं को लगाया गया मुफ्त टीका
  • Pollution prevention : सर्दियों में प्रदूषण से निपटने दिल्ली सरकार का फैसला,  निर्माण कार्यों पर रोक, पार्किंग शुल्क दोगुना
  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme