बिलासपुर। Bilaspur train accident:   गतौरा–बिलासपुर के बीच मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन के बीच टक्कर में लोको पायलट सहित 11 यात्रियों के मौतों की पुष्टि हो गई है। हादसे में 20 यात्री घायल हुए है। घायलों में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घायलों का रेलवे के अलावा शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।


Bilaspur train accident:  जिस वक्त यह दुर्घटना घटी मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर ने तत्परता  दिखाते हुए कूद कर अपनी जान बचा ली, मगर मेमू के लोको पायलट विद्या सागर की इस घटना में मौत हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद डब्बे को गैस कटर से काटकर उनके शव को बाहर निकाला गया। असिस्टेंट लोको पायलट को गंभीर स्थिति में अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में ये मारे गए, 4 की शिनाख्त नहीं

विद्यासागर (55), लोको पायलट मेमू लोकल
प्रमिला वस्त्रकार (55), पाराघाट बिलासपुर
रंजीत भास्कर (32) कोसा, जांजगीर-चांपा
अर्जुन यादव (35), देवरीखुर्द, बिलासपुर
शिला यादव (30), देवरीखुर्द, बिलासपुर
मानमति यादव (65), देवरीखुर्द, बिलासपुर
प्रिया चंद्रा (22), बहेराडीह, जैजैपुर सक्ती

घायल यात्रियों के नाम
1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष
2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष
3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष
4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष
5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष
6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष
7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष
8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष
9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34
10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष
11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष
12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष
13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष
14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष
15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष
16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष
17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष
18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष
19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष
20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष

Bilaspur train accident:  इस दुर्घटना में घायलों का इलाज सिम्स, रेलवे हॉस्पिटल, अपोलो, एलाइट,जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों को तत्काल अनुग्रह राशि के रूप में 50 हजार रुपए सहायता राशि प्रदान की गई है। रेलवे ने मृतकों के लिए दस लाख,गंभीर घायलों के लिए पांच लाख और सामान्य घायलों के लिए एक लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है।

Bilaspur train accident:   राज्य सरकार ने भी दुर्घटना में दिवंगत हुए यात्रियों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के निःशुल्क और समुचित इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

असिस्टेंट लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर की हालत गंभीर

Bilaspur train accident:   हादसे में असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज और ट्रेन मैनेजर हरबंश को काफी गंभीर चोटे आई हैं। उनका इलाज अपोलो अस्पताल में जारी है। दोनों की हालत नाजुक है। इनका इलाज अपोलो में चल रहा है।इस ट्रेन हादसे के बाद रेस्क्यू कार्य आज सुबह तक चलता रहा। आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह, निगमायुक्त अमित कुमार, एसडीएम मनीष साहू घटनास्थल पर मौजूद रह कर बचाव कार्य की मॉनिटरिंग करते रहे। यहां गैस कटर से डब्बे को काटकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया।

Previous articleSurya Kiran Aerobatic Show: नवा रायपुर में दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य, फाइटर जेट्स के रोमांचक करतब देख जोश से भर उठे दर्शक
Next articleChhattisgarh State Award: राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा, पत्रकारिता, खेल, नाट्य, संगीत के क्षेत्र की शख़्सियतें होंगी उप राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here