• सीएम विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने जताया शोक, अम्बिकापुर के शंकरघाट में 27 दिसंबर को होगा अंतिम संस्कार
अम्बिकापुर। Smt swarnalata Devi : भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव की माता श्रीमती स्वर्णलता देवी का आज निधन हो गया। उन्होंने रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। 27 दिसंबर को अंबिकापुर के शंकर घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। 

Smt swarnalata Devi :  श्रीमती स्वर्णलता देवी के निधन पर अनेक नेताओं, लोगों ने शोक व्यक्त किया है।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहूं है कि भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव की माताजी श्रीमती स्वर्णलता देव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं इस अपूरणीय क्षति पर सिंहदेव परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Smt swarnalata Devi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव की माताजी स्वर्णलता देवी सिंहदेव के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री देव ने अपने शोक संदेश में सिंहदेव-परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धेया स्वर्णलता देवी सिंहदेव के देवलोक गमन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।

Previous articleConversion controversy:  22  धर्मांतरित ईसाई मूल धर्म में लौटे, धमतरी में महिला के शव को दफनाने का विरोध,  सुलझा मामला
Next articleBlind murder mystery: भाई ने बहन के प्रेमी की हत्या कर पहचान छिपाने खेत में ले जाकर लाश जलाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here