नई दिल्ली। MarkTully : वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का रविवार को 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके करीबी मित्र और वरिष्ठ पत्रकार सतीश जैकब ने की। जैकब के अनुसार, मार्क टली पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और करीब एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे।

MarkTully :  मार्क टली का जन्म 24 अक्टूबर 1935 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन का बड़ा हिस्सा भारत में बिताया और 22 वर्षों तक बीबीसी, नई दिल्ली के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्य किया। भारत में रहते हुए मार्क टली ने कई ऐतिहासिक घटनाओं की प्रत्यक्ष रिपोर्टिंग की। वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की उन्होंने खुलकर आलोचना की थी। इस आलोचना के बाद सरकार ने उन्हें भारत छोड़ने का निर्देश दिया था, हालांकि बाद में वे फिर से भारत लौटे और पत्रकारिता को नई धार दी। 1977 में मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री बनने और 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या जैसे अहम दौर में भी उनकी रिपोर्टिंग को विश्वसनीय और संतुलित माना गया।

MarkTully : मार्क टली को पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। वर्ष 2002 में उन्हें नाइटहुड की उपाधि दी गई, जबकि 2005 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण सम्मान प्रदान किया। एक लेखक के रूप में भी उन्होंने भारत को गहराई से समझने वाली कई चर्चित पुस्तकें लिखीं, जिनमें ‘नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया’, ‘इंडिया इन स्लो मोशन’ और ‘द हार्ट ऑफ इंडिया’ प्रमुख हैं।

Previous articlePadma Awards : दिवंगत अभिनेता धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री, शिबु सोरेन-अलका याग्निक को पद्म भूषण
Next articleShri Vishnu Mahayagya : श्री विष्णु की भक्ति में डूबा पूरा प्रेमनगर, विधायक के गांव पटना में 11 कुण्डीय विष्णु महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here