Pakistan Mosque Blast :  इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को बड़ा हादसा सामने आया है। कोहाट जिले में पुलिस लाइंस के पास स्थित एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Pakistan Mosque Blast :  जानकारी के मुताबिक, धमाका कोहाट के ओल्ड पुलिस लाइन इलाके में स्थित मस्जिद के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल और राहत दल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि विस्फोट के बाद घटनास्थल पर बड़ा गड्ढा बन गया।

Pakistan Mosque Blast :    शुरुआती जानकारी के अनुसार, धमाका विस्फोटक सामग्री से लदी गाड़ी के जरिए किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों और हमले के तरीके की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अस्पताल में इमरजेंसी घोषित

घटना के बाद घायलों को तुरंत कोहाट जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्रशासन ने आपातकाल घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, बड़ी संख्या में घायलों का इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। घायलों में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

खैबर पख्तूनख्वा के इंस्पेक्टर जनरल जुल्फिकार हमीद ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर जांच कर रही हैं। घटना के बाद पुलिस लाइन इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से कोहाट-हंगू सड़क पर यातायात भी रोक दिया है। जांच एजेंसियां धमाके के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी हैं।

राहत और जांच अभियान जारी

फिलहाल घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सुरक्षा एजेंसियां सबूत जुटा रही हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

Previous articleCG News : छत्तीसगढ़ में स्कूलों  के लिए दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टियों की तिथियां घोषित, 15 दिनों की रहेगी छुट्टी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here