Raipur Crime : रायपुर। रायपुर जिले के राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद के दौरान किराएदार ने मकान मालिक की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur Crime :  मृतक की पहचान वेद राम साहू (45) निवासी ग्राम गनौद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू (25) पिछले करीब एक-दो साल से वेद राम साहू के मकान में किराए पर रह रहा था और ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता था।

पुलिस जांच के अनुसार, वेद राम साहू को अपनी पत्नी और किराएदार पुरुषोत्तम के बीच कथित संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और कहासुनी होती थी। घटना के दिन भी दोनों के बीच इसी मुद्दे पर बहस शुरू हुई, जो मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि विवाद के दौरान पुरुषोत्तम ने वेद राम साहू का गला दबा दिया। दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की विवेचना और कानूनी कार्रवाई जारी है।


Previous articlePakistan Mosque Blast : पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 15 की मौत; 50 से अधिक घायल
Next articleCG Crime : महानदी  के किनारे मिली लाश का 24 घंटे में खुला राज,  30 लाख के लेन-देन के  विवाद में साथी शिक्षक ने ही शिक्षक की हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here