बिलासपुर। FIR against ASI :  थाने में फरियादी से मारपीट के एक मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए। आईपीएस प्रशिक्षु अंशिका जैन की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी एएसआई को तुरंत निलंबित कर दिया गया। साथ ही उसी के थाने में उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

FIR against ASI : जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है, जहां न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे एक फरियादी को ही वर्दीधारी के गुस्से का शिकार होना पड़ा। बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को अपने पुराने केस की जांच रिपोर्ट के बारे में जानकारी लेने थाने पहुंचे थे, लेकिन बातचीत के दौरान एएसआई दिनेश तिवारी आपा खो बैठे।

FIR against ASI : आरोप है कि मामूली सवाल पर भड़के एएसआई ने पहले गाली-गलौज की और फिर थाने परिसर में ही फरियादी को 15-20 थप्पड़ जड़ दिए। इस मारपीट में विनोद को सिर और कान में चोटें आईं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के दौरान मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया।

Previous articleCounterfeit cigarettes : बिलासपुर में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का कारोबार, ग्राहक बनकर  दिल्ली आईटीसी की टीम ने पकड़ा
Next articleSchool summer vacation: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूलों में गर्मी की छुट्टी,  सीएम साय ने बच्चों को लू से बचाने लिया फैसला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here