रायपुर। CG News:   राज्य शासन ने “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल” के गठन का आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब “छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल” का विलय नए कर्मचारी चयन मंडल में कर दिया गया है।

CG News: राज्य शासन के आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की वरिष्ठ अधिकारी रेणु जी. पिल्ले (1991 बैच) को आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थीं और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं। 

CG News:  आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नई जिम्मेदारी के साथ रेणु पिल्ले माध्यमिक शिक्षा मंडल के अतिरिक्त प्रभार का कार्य भी यथावत जारी रखेंगी। इस निर्णय के बाद राज्य में भर्ती एवं चयन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्य अब नवगठित कर्मचारी चयन मंडल के अंतर्गत संचालित होंगे।

Previous articleBengal Elections : बंगाल में भाजपा की बंपर जीत, अब कयास “बाबू मोशाय” कौन ? ये 5 नाम  आगे
Next articleCG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक अंधड़-बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here