CG Weather Update: रायपुर । छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती धूप और उमस के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी आंधी-तूफान, गरज-चमक और वज्रपात (lightning and thunderstorm alert) की चेतावनी जारी की है।
CG Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर (Raipur Meteorological Centre) के मुताबिक, आज से पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे अंधड़ चलने और बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के साफ संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (high speed winds) चल सकती हैं। मौसम विभाग (IMD district level forecast) ने छत्तीसगढ़ के 21 जिलों के लिए नाउकास्ट अलर्ट जारी किया है।
CG Weather Update: इन जिलों में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेмеतरा, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं। इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है।










