CG Crime : बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने चार महीने बाद पर्दाफाश कर दिया है। तीन मुख्य आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनसे करीब 6.80 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी 2026 की शाम दुकान संचालक विभूति विनय सोनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान चेहरा ढके एक बदमाश ने सोना-चांदी के जेवर और एक लाख रुपये नकदी से भरे दो बैग चोरी किए और बाहर पहले से मौजूद साथियों के साथ बाइक से फरार हो गया।

CG Crime : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसीसीयू बिलासपुर और सीपत थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लगातार आरोपियों की तलाश करती रही।

CG Crime : जांच में सफलता तब मिली जब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला चौकी में दर्ज एक अन्य मामले में गिरफ्तार आरोपियों खुशीराम साहू, मनीष उर्फ राहुल मंडल और राजाराम साहू ने पूछताछ में खम्हरिया ज्वेलर्स चोरी की वारदात कबूल कर ली।

CG Crime : आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 2.88 किलोग्राम चांदी के जेवर, 13.30 ग्राम सोने के जेवर और वारदात में इस्तेमाल एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 10 BF 2654) जब्त की। चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में दीपक वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Previous articleBharat Taxi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में लॉन्च की ‘भारत टैक्सी’ सेवा, किराए का 80 प्रतिशत कैब ड्राइवर्स को मिलेगा
Next articleCG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन होगी भारी बारिश, पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here