Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राष्ट्रीय/Bharat Taxi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में लॉन्च की ‘भारत टैक्सी’ सेवा, किराए का 80 प्रतिशत कैब ड्राइवर्स को मिलेगा
राष्ट्रीय

Bharat Taxi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में लॉन्च की ‘भारत टैक्सी’ सेवा, किराए का 80 प्रतिशत कैब ड्राइवर्स को मिलेगा

Avatar photo
By fourthline.in
June 27, 2026 1 Min Read
0

Bharat Taxi: नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात में ‘भारत टैक्सी’ सेवा की शुरुआत की। यह भारत का पहला ऐसा राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका मालिकाना हक ड्राइवरों के पास होगा। पहले चरण में यह सेवा गुजरात के 14 शहरों में शुरू की गई है। सरकार की योजना है कि जल्द ही इसे पूरे राज्य और आने वाले समय में देश के 500 से अधिक शहरों तक पहुंचाया जाए।

अमित शाह ने कहा कि निजी कैब कंपनियों की मनमानी, ज्यादा किराया और दूसरी समस्याओं को देखते हुए यह नई व्यवस्था शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि केवल नया कानून बनाना काफी नहीं था, इसलिए ड्राइवरों के हित में सहकारी मॉडल अपनाया गया।

निजी कंपनियों की लूट खत्म होगी

अमित शाह ने कहा कि जहां-जहां भारत टैक्सी शुरू हुई है, वहां निजी कैब कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए घाटा उठाकर किराया कम कर रही हैं। उनका कहना है कि अगर भारत टैक्सी नहीं रही, तो ये कंपनियां फिर से मनमाना किराया वसूल सकती हैं।

ड्राइवर बनेंगे कैब के मालिक

भारत टैक्सी में सर्ज प्राइसिंग नहीं होगी, यानी बारिश या व्यस्त समय में भी किराया नहीं बढ़ेगा। यात्री कार, ऑटो और बाइक बुक कर सकेंगे। ड्राइवरों को कमाई के साथ स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा, पेंशन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। हर 100 रुपये की कमाई में 80 रुपये सीधे ड्राइवर को मिलेंगे, जबकि बाकी राशि प्लेटफॉर्म संचालन और ड्राइवरों के लाभ के लिए उपयोग होगी।

Tags:

#BharatTaxi #AmitShah #Gujarat #CabService #TaxiService #CabDrivers #Transport #Mobility #RideHailing #DriverWelfare #GovernmentInitiative
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Teacher Imprisoned : छात्रा से बैड टच के आरोपी शिक्षक को 5 साल की सश्रम कैद, कोर्ट ने  की गंभीर टिप्पणी

Next

CG Crime :  ज्वेलरी शॉप में चोरी का 4 महीने बाद खुलासा, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जेवर बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme