Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/बिलासपुर/Husband and wife found hanging :  किराए के मकान में  रह रहे पति-पत्नी ने फांसी लगाई, बच्चों की चीख सुनकर पहुंचे लोग
बिलासपुर

Husband and wife found hanging :  किराए के मकान में  रह रहे पति-पत्नी ने फांसी लगाई, बच्चों की चीख सुनकर पहुंचे लोग

Avatar photo
By fourthline.in
August 11, 2026 1 Min Read
0

Husband and wife found hanging :   बिलासपुर। मंगलवार सुबह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर में किराए के मकान में रह रहे पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। उनकी पहचान रमेश सिंह बंजारा और माया बंजारा के रूप में हुई है। दंपती मूल रूप से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले थे और अपने दो बच्चों के साथ बिलासपुर में किराए के मकान में रह रहे थे।

Husband and wife found hanging :   पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे दोनों बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर मकान मालिक रमेश कुमार साहू पहुंचे। दरवाजा खोलने पर अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके हुए थे।

Husband and wife found hanging :   मकान मालिक ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रमेश एक औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी में काम करता था। फिलहाल दंपती ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Tags:

#HusbandWifeFoundHanging #HusbandWifeDeath #SuicideCase #CoupleDeath #RentedHouse #ChildrenScreams #PoliceInvestigation #TragicIncident #BilaspurNews
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Gurmukh jumnani sitar gutkha case: गुटखा किंग गुरमुख जुमनानी पर 317 करोड़ की टैक्स-पेनल्टी,  90 दिन का अल्टीमेटम, कुर्क होगी संपत्ति

Next

Cricketer Abishek Porel Arrested: क्रिकेटर अभिषेक पोरेल मेडिकल छात्रा के यौन उत्पीडन के मामले में गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme