
CG Crime : अंबिकापुर। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा में दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर से पति-पत्नी के शव बोरे में बरामद किए गए। दोनों के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मृत दंपती अपने बड़े बेटे के साथ ग्राम सपड़ा में रहते थे। आरोप है कि हत्या के बाद शवों को बोरे में भरकर घर के दरवाजे रख दिया गया था।
CG Crime : घटना के बाद से मृत दंपती का बड़ा बेटा भी फरार बताया जा रहा है। वहीं, छोटे बेटे के घर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।










