Sugar prices rise in CG : रायपुर। छत्तीसगढ़ में शक्कर की कीमतें आसमान छू रही हैं और अब इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने बढ़ती कीमतों के खिलाफ सरकार को घेरने के लिए बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी ने इसे ‘चीनी सत्याग्रह का नाम दिया है। ’।
Sugar prices rise in CG : प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को जुटाने और आंदोलन को बड़ा बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
Sugar prices rise in CG : कांग्रेस का कहना है कि शक्कर के दाम लगातार बढ़ने से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। रसोई का बजट बिगड़ रहा है और सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी सड़कों पर उतरेगी और सरकार का ध्यान खींचेगी। 4 सितंबर को होने वाले इस प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।









