CG Youth Congress Election : रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के बीच बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव अभी जारी है, लेकिन इससे पहले ही हनी परमीत सिंह बग्गा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन को लेकर कांग्रेस के भीतर राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा तेज हो गई है।
CG Youth Congress Election : युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों के लिए 30 अगस्त से ऑनलाइन मतदान शुरू हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शुरुआत में 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच के दौरान अधिक आयु के चलते आदित्य भगत का नामांकन निरस्त होने के बाद 18 प्रत्याशी मैदान में रह गए।
CG Youth Congress Election : अल्पसंख्यक वर्ग के लिए निर्धारित श्रेणी में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हनी परमीत बग्गा और गुलजेब अहमद ने नामांकन दाखिल किया था। जांच के दौरान गुलजेब अहमद का नामांकन निर्धारित आयु कम होने के कारण निरस्त कर दिया गया। इसके बाद हनी बग्गा प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
CG Youth Congress Election : प्रदेश अध्यक्ष का परिणाम बाकी खास बात यह है कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया अभी चल रही है और परिणाम आना बाकी है। इसके बावजूद हनी बग्गा का प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर निर्वाचन हो चुका है। यानी प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में उनका प्रदर्शन चाहे जो हो, उपाध्यक्ष के रूप में उनकी जिम्मेदारी बनी रहेगी।
भूपेश बघेल खेमे से करीबी की चर्चा
हनी परमीत बग्गा को पूर्व मुख्यमंत्री और भूपेश बघेल के करीबी खेमे से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में उनका निर्विरोध निर्वाचन कांग्रेस के भीतर चल रही गुटीय राजनीति के बीच अहम माना जा रहा है। वहीं, इस घटनाक्रम को देवेंद्र यादव खेमे के लिए झटके के तौर पर देखे जाने की चर्चा भी है।
CG Youth Congress Election : निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद हनी परमीत बग्गा ने इसे सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, राष्ट्रीय नेतृत्व और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और छत्तीसगढ़ के युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ युवा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।









