Female hostel student attempts suicide : अंबिकापुर (fourthline) । उर्सुलाइन स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली 12वीं कक्षा की एक छात्रा दो मंजिले इमारत की छत पर चढ़ गई और वहां से कूद कर जान देने की धमकी देने लगी। 2 घंटे तक यह सब चलता रहा। टीचर्स ने बहुत समझाने की कोशिश की। छात्रा नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। इसी बीच चुपके से एक युवक छत पर चढ़ा और छात्रा को बचा लिया गया।
Female hostel student attempts suicide : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे गई। जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा भी पूरे अमले के साथ यहां मौजूद थे। नवापारा के आकाशवाणी रोड पर 2 घंटे तक तमाशा होता रहा।

पुलिस टीम से एसआई दिलीप दुबे के नेतृत्व में कांस्टेबल्स ने नीचे गद्दे बिछाकर छात्रा को बचाने तैयारी भी की थी। एक युवक रोशन ठाकुर ने साहसिक कदम उठाया और पाइप के सहारे वह पीछे से छत पर चढ़ गया और उसने जाकर छात्रा को छत से कूदने से रोक लिया।
छात्रा की काउंसिलिंग
छात्रा यह कदम क्यों उठाना चाहती थी अभी यह स्फपष्ट नहीं है। काउंसलिंग के बाद ही यह पता चल सकेगा। काउंसलर छात्रा से बातचीत कर रहे हैं उसके परिजनों को भी बुलाया गया है।

इस घटना के कारण आकाशवाणी रोड 2 घंटे तक बंद रही। उर्सुलाइन स्कूल और उसका छात्रावास एक ही परिसर में है। स्कूल वर्षों से संचालित होता आ रहा है। अधिकारी स्कूल प्रबंधन से भी इस घटना के कारतूस के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

