Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की बल्ले-बल्ले, एग्जिट पोल नतीजों में सबसे आगे
Uncategorized

एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की बल्ले-बल्ले, एग्जिट पोल नतीजों में सबसे आगे

Avatar photo
By fourthline.in
December 5, 2022 1 Min Read
0

नई दिल्ली । दिल्‍ली एमसीडी चुनाव के एग्‍ज‍िट पोल नतीजों में भाजपा पर आप भारी पड़ रही है। आज तक-एक्‍स‍िस माय इंड‍िया, न्‍यूज एक्‍स-जन की बात और टाइम्‍स नाउ-ईटीजी, सभी ने आप को 146 से 175 के बीच सीटें दी हैं। भाजप को इन्‍होंने 69 से 94 सीटें म‍िलने का अनुमान जताया है। इन एग्‍ज‍िट पोल्‍स के नतीजों के मुताब‍िक, अन्‍य के खाते में नौ तक सीटें जा सकती हैं।
दिल्ली नगर निगम चुनाव केन्द्रीय इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक निगम चुनाव में आप की सरकार भारी बहुमत से बनती दिख रही है। भाजपा दूसरे पायदान पर है। जबकि कांग्रेस साफ होती दिख रही है। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार एमसीडी की कुल 250 सीटों में से आप को 149 से 171, भाजपा को 69 से 91 और कांग्रेस को 3 से 7 सीटें मिलने के आसार हैं। आप का आंकड़ा बहुमत यानी 126 सीटों के आंकड़ों से काफी ज्यादा है।
2007 के चुनाव में 272 सीटों में से भाजपा को 164 सीटें मिली थीं। 2012 में भाजपा को 272 में से 136 सीटों पर जीत मिली थी। 2017 में भाजपा 272 में से 181 सीटों पर विजयी रही। लेकिन इस बार अरविंद केजरीवाल की टीम ने बीजेपी को कड़ी चुनौती दी। हालांकि निगम चुनाव से पहले हुआ परिसीमन काफी विवादों में भी रहा। वार्डों की संख्या घटाकर 250 कर दी गई। आप का आरोप था कि बीजेपी ऐसा करके निगम चुनावों में खेल कर रही है।

Tags:

आपकांग्रेसनई दिल्लीभाजपा
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

महापौर ने विद्यानगर में 10 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Next

शहर में दौड़ने लगीं सिटी बसें, आम लोगों को बड़ी राहत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Pollution prevention : सर्दियों में प्रदूषण से निपटने दिल्ली सरकार का फैसला,  निर्माण कार्यों पर रोक, पार्किंग शुल्क दोगुना
  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme