Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/AC compressor Blast : एसी कंप्रेसर फटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर,आधी रात मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़हादसा

AC compressor Blast : एसी कंप्रेसर फटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर,आधी रात मची अफरा-तफरी

Avatar photo
By fourthline.in
June 25, 2026 2 Min Read
0

AC compressor Blast: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित आईटीआई कॉलोनी में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में लगे विंडो एसी के कंप्रेसर में अचानक हुए तेज धमाके से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

AC compressor Blast : प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में आईटीआई कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम पटेल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं उनका बेटा राजवीर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

AC compressor Blast : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एसी कंप्रेसर में विस्फोट के बाद घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि विंडो एसी के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी उसकी चपेट में आ गईं और पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

AC compressor Blast : घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और तकनीकी कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Tags:

#ACCompressorBlast #CompressorBlast #RaigarhNews #FatherDies #SonCritical #MidnightIncident #BlastIncident
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Venezuela Earthquake:   वेनेजुएला में विनाशकारी भूंकप,  इमारतें ध्वस्त, 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका

Next

Trains cancelled: बिलासपुर-रायपुर रूट की 10 ट्रेनें 29 जून तक रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme