Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/सर्व ब्राह्मण समाज भी पीड़िता के समर्थन में उतरा, कलेक्ट्रेट का किया घेराव, नि:शर्त रिहाई की मांग
Uncategorized

सर्व ब्राह्मण समाज भी पीड़िता के समर्थन में उतरा, कलेक्ट्रेट का किया घेराव, नि:शर्त रिहाई की मांग

Avatar photo
By fourthline.in
May 22, 2023 2 Min Read
0

कलेक्टर ने न्याय दिलाने
का दिलाया भरोसा

बिलासपुर। रतनपुर में रेप पीड़िता की विधवा मां की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।आज सोमवार को सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। सर्व ब्राह्मण समाज ने नेहरु चौक से रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। ज्ञापन सौंपने के दौरान कलेक्टर सौरभ कुमार ने केस में पुलिस की भूल मानी है और जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। समाज के लोगों के साथ बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी थीं।

रतनपुर पुलिस ने रेप पीड़िता की मां आरोपी परिवार के 10 साल के एक बालक के बयान पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप में पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है , जिसका भारी विरोध हो रहा है। किया है। सर्व ब्राह्मण समाज ने थाना प्रभारी को दोषी मानते हुए उसे बर्खास्त करने की मांग की है। समाज के लोगों ने एसपी द्वारा गठित जांच कमेटी में एक भी महिला अधिकारी को शामिल नहीं की जाने पर सवाल उठाया है। सर्व ब्राह्मण समाज ने मामले की न्यायिक जांच की मांग कलेक्टर से की है। हालाकि कलेक्टर ने पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

समाज के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया की बवाल मचने के बाद मामले को दबाने के लिए टीआई को लाइन अटैच किया गया है। जांच कमेटी बनाकर गंभीर केस को ठंडा करने की साजिश चल रही है। कलेक्ट्रेट का घेराव करने से पहले समग्र ब्राह्मण समाज के लोग नेहरु चौक में एकत्रित हुए और रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां हंगामा मचाते हुए जमकर नारेबाजी की है। साथ ही पीड़िता की मां को बिना शर्त जेल से रिहा करने की मांग की।

इस दौरान कलेक्टोरेट का घेराव करने पहुंचे समाज के लोग परिसर में ही धरने पर बैठकर हंगामा मचाते रहे। उस समय कलेक्टर सौरभ कुमार अपने दफ्तर में नहीं थे।बाहर थे। समाज के लोग कलेक्टर से मिलने पर ही अड़े रहे। बाद में कलेक्टर सौरभ कुमार दफ्तर पहुंचे और लोगों की बात सुनी।। विश्व हिंदू परिषद के साथ ही हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Tags:

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताकलेक्ट्रेट का घेरावछत्तीसगढ़रतनपुर मामलासर्व ब्राह्मण समाज
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

गौठानों में 13 सौ करोड़ की गड़बड़ी, धरम,अमर ,रजनीश ,सवन्नी और हर्षिता ने लगाए घोटाले के आरोप

Next

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: IAS अनिल टुटेजा की 8.88 करोड़ की 14 संपत्तियां कुर्क, ईडी की बड़ी कार्यवाही

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme