बिलासपुर।  CG Crime: पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से करीब 6 किलो गांजा, 5.98 लाख रुपये नकद, एक कार, दो स्कूटी समेत अन्य सामान जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 15.78 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों नाम बदलकर नशे का यह  कारोबार कर रही थीं।

CG Crime: पुलिस की एसीसीयू टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोपका स्थित पाटलीपुत्र नगर और राजकिशोर नगर क्षेत्र में दो महिलाएं गांजा बिक्री का काम कर रही हैं। सूचना के आधार पर एसीसीयू और सरकंडा पुलिस ने संयुक्त रूप से योजना बनाकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दोनों महिलाएं कार और स्कूटी में गांजा लेकर सप्लाई करते हुए रंगे हाथ पकड़ी गईं। तलाशी लेने पर उनके पास से 6 किलो गांजा, 5 लाख 98 हजार रुपये नकद, एक कार, दो स्कूटी, दो मोबाइल फोन और दो घड़ियां बरामद की गईं।

CG Crime: एसीसीयू प्रभारी एवं सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी (30 वर्ष) और सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मस्तूरी क्षेत्र के जयराम नगर की निवासी हैं और फिलहाल सरकंडा इलाके में रह रही थीं। अपनी पहचान छिपाने के लिए वे अलग-अलग नामों का उपयोग कर रही थीं।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

CG Crime:   पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों बहनों ने गांजा बिक्री से अर्जित धन से स्कूटी खरीदी थी, जिसका उपयोग वे सप्लाई के लिए करती थीं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Previous articleNaxalites encounter : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ‘रूपी’ ढेर, सर्च आपरेशन जारी
Next articleBihar New CM Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री , कल लेंगे शपथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here