कांकेर।  Naxalites encounter : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सोमवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाकर्मियों और माओवादियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई है। मारी गई नक्सली की पहचान प्रतापपुर क्षेत्र समिति की सदस्य और एरिया कमांडर ‘रूपी’ के रूप में हुई है, जिस पर शासन ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

Naxalites encounter : यह पूरी घटना सोमवार सुबह की है जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान (Anti-Naxal Operation) पर निकली थी। छोटे बेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घने जंगली इलाके में जब टीम पहुंची, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। बता दें कि जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की, जिसमें महिला कमांडर रूपी को ढेर कर दिया गया।

हथियार और शव बरामद

Naxalites encounter :  अधिकारियों ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई, तो वहां से महिला नक्सली का शव और एक हथियार बरामद किया गया है। गौरतलब है कि पुलिस को अंदेशा है कि इलाके में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं, जिसके चलते सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी तेज गति से चल रहा है।

Previous articleLPG crisis : गैस सिलेंडर के लिए सड़क पर उतरे लोग, 25 दिनों से चूल्हे ठंडे; खाली सिलेंडर रखकर किया चक्काजाम
Next articleCG Crime : गांजा बेचते सगी बहनें गिरफ्तार, 5.98 लाख कैश के साथ 6 किलो गांजा और स्कूटी-कार जब्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here