CG News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार सुबह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी देते हुए सीएम ने बताया, इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने तथा गरीब, किसान, युवा और मातृशक्ति के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम नई दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। इसके बाद मंत्रालय में कैबिनेट बैठक होगी।

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय में होगी, जिसमें सरकार कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है। राज्य में चल रहे सुशासन तिहार के बीच होने वाली यह कैबिनेट बैठक काफी अहम मानी जा रही है।  हालांकि सरकार की ओर से फिलहाल बैठक का विस्तृत एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। इस बैठक में प्रशासनिक, विकास और जनहित से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Previous articleGanga Dussehra : गंगा दशहरा पर बहेगी भक्ति की बयार, रिहंद तट से दुल्ही तालाब तक गूंजेगी मां गंगा की आरती
Next articleMayors of UK cities: हरियाणा के मां-बेटे ने ब्रिटेन में जीता चुनाव, दो अलग-अलग शहरों के मेयर बने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here