CG Tehsildar-strike :अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर में नायब तहसीलदार के साथ BJP विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा मारपीट करने के आरोप लगे हैं। इस मामले में विधायक पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर प्रदेश में 500 से ज्यादा तहसीलदार शुक्रवार को काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा में तहसीलदारों की हड़ताल से राजस्व कामकाज प्रभावित हुआ है।
CG Tehsildar-strike : सरगुजा में राजापुर उप तहसील के नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने विधायक और उनके समर्थकों पर पीटने का आरोप लगाया है, जिसके बाद विधायक समेत 10 लोगों पर FIR हुई है। वहीं, MLA की बहन ने भी नायब तहसीलदार पर आरोप लगाया कि, तुषार मानिक ने फाइल फेंकी और बदसलूकी कर उन्हें ऑफिस से बाहर निकाला, इस बात को लेकर ही विवाद हुआ।
CG Tehsildar-strike : दोनों पक्ष पर काउंटर FIR इस मामले में दोनों पक्ष पर काउंटर FIR हुई है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR हुई है। शासकीय काम में बाधा डालने सहित मारपीट की धारा (BNS 221, 191) लगाई गई है।
CG Tehsildar-strike : इसमें रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा, पंकज गुप्ता सहित 10 लोग शामिल है। वहीं, MLA की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक पर भी मामला दर्ज हुआ है। तुषार मानिक पर महिलाओं से जुड़े अपराध, सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता फैलाने, आपराधिक धमकी की धारा (BNS 79, 296, 351) लगाई गई है।










